• Crime Connect

    226000 Subscribers 1244 Videos
  • Cross Video

दाऊद से पहले का Mumbai Mafia: जब 3 डॉन का राज था! | Ep 01 LIVE

21 October, 2026

  • 3723 Views Likes

#MumbaiUnderworld #KarimLala #HajiMastan #CrimeConnect #UnderworldHistory दाऊद इब्राहिम के खौफ से बहुत पहले, बंबई की सड़कों पर एक अलग ही सल्तनत कायम थी। 1930 के दशक में अफगानिस्तान से पेशावर होते हुए 21 साल का एक गठीला नौजवान बंबई पहुंचा—अब्दुल करीम शेर खान, जिसे दुनिया ने आगे चलकर करीम लाला के नाम से जाना। ग्रांट रोड के एक जुए के अड्डे से शुरू हुआ उसका सफर जल्द ही खौफनाक ‘पठान गैंग’ की शक्ल ले चुका था, जहां उसकी लाठी और एक फरमान ही दुकान-मकान खाली कराने के लिए काफी थे। लेकिन समंदर की लहरों पर एक और कहानी लिखी जा रही थी। 1944 में तमिलनाडु से आया एक कुली बंबई डॉक पर भारी बक्से ढो रहा था—मस्तान हैदर मिर्जा। अल गालिब के साथ मिलकर उसने सोने की तस्करी की ऐसी बिसात बिछाई कि वह सफेद कपड़ों में चलने वाला बंबई का पहला सेलिब्रिटी स्मगलर, हाजी मस्तान बन गया। वहीं दूसरी तरफ, वीटी स्टेशन का एक और कुली, वरदराजन मुदलियार, कच्ची शराब और धारावी-माटुंगा की बस्तियों पर अपना एकछत्र राज कायम कर 'वर्दा भाई' बन चुका था। जब मस्तान की मर्सिडीज पुलिस थाने के सामने रुकी और उसने लॉकअप में बंद वरदा से हाथ मिलाया, तो बंबई की अपराध गाथा हमेशा के लिए बदल गई। इस खास लाइव में जानिए उस सिंडिकेट की अनकही दास्तान, जिसने दाऊद के उदय से पहले बंबई के कोने-कोने को आपस में बांट लिया था।

  • News Connect

    10500 Subscribers 1895 Videos
  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34300 Subscribers 1460 Videos