• News Connect

    10400 Subscribers 0 Videos
  • Cross Video

"Rohit Sharma ऐसे कप्तान, जिसके लिए मैं जान भी दे सकता हूं!"- Ashwin ने क्यों कही ऐसी बात

13 March, 2024

  • 896 Views 30 Likes

रविचंद्रन अश्विन के मन में एक शानदार कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के लिए हमेशा सम्मान रहा है लेकिन जब इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी मां चित्रा बीमार पड़ी तो उन्होंने जाना कि भारतीय कप्तान बहुत अच्छे इंसान भी हैं. अश्विन का मानना है कि ऐसे समय में जहां लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं वहां रोहित शर्मा जैसे लीडर भी हैं जो अपने साथी खिलाड़ियों के लिए सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं. अश्विन को अपनी मां के बीमार होने के कारण अपना 500वां टेस्ट विकेट हासिल करने के कुछ देर बाद चेन्नई जाना पड़ा था. अश्विन ने अपने तमिल यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं अपने कमरे में रो रहा था और किसी का फोन नहीं उठा रहा था. ऐसे में रोहित और राहुल भाई मेरे पास आए और मैंने उनसे कहा कि मैं कुछ नहीं सोच पा रहा हूं. मैं प्लेइंग 11 का हिस्सा था और अगर मैं टीम छोड़ दूंगा तो उसमें केवल 10 खिलाड़ी रह जाएंगे. दूसरी तरफ मैं अपनी मां के बारे में सोच रहा था. मैं अपनी मां के पास जाना चाहता था.' अश्विन ने आगे कहा,‘‘राजकोट हवाई अड्डा शाम छह बजे बंद हो गया था और उसके बाद कोई फ्लाइट नहीं थी. मैं नहीं जानता था कि क्या करना है. रोहित ने मुझे कुछ भी नहीं सोचने और परिवार के पास जाने के लिए कहा. वह मेरे लिए चार्टर्ड विमान की व्यवस्था करने में लगा हुआ था.' #Ashwin #RohitSharma #t20 #trending #cricket #Chennai #newsconnect #newsheadlines

  • Indian Politics: M Connect

    973 Subscribers 67 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    32700 Subscribers 1 Videos