• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

BJP के मिशन 400 के लिए PM Modi करेंगे Naveen Patnaik से डील । #election2024 #pmmodi

07 March, 2024

  • 3499 Views 61 Likes

BJP नवीन पटनायक से नीतीश वाली डील करेगी! मोदी के मिशन-400 के लिए लॉलीपॉप 2024 के चुनाव के लिए नीतीश कुमार के बाद अब बीजेपी नवीन पटनायक को भी साथ लेने की कोशिश में, ओडिशा में बीजू जनता दल से संपर्क साधा, 15 साल बाद NDA में फिर शामिल हो सकती है BJD, नवीन पटनायक की पार्टी के उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्र ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के घर लंबे मंथन के बाद दिया अहम बयान – एलायंस के लिए बीजेपी के साथ बातचीत जारी, ओडिशा की जनता के हित में जल्द ही होगा फैसला, दिल्ली में भी ओडिशा में एलायंस पर बीजेपी की लंबी बैठक के बाद सांसद जुआल ओरम बोले – अंतिम फैसला आलाकमान ही लेगा। बिहार मॉडल पर ही अब बीजेपी डेवलप कर रही है ओडिशा मॉडल। क्षेत्रीय पार्टी को विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें दो औऱ लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को ज्यादा सीटें दिलवाओ। ओडिशा में गठबंधन होता है तो बीजेपी लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर दावेदारी करेगी वहीं बीजेडी का फोकस विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर लड़ने का होगा। हालांकि, 15 साल पहले 2009 में बीजेडी – बीजेपी गठबंधन टूटने की जड़ में यही झगड़ा था। ओडिशा में विधानसभा चुनाव आम चुनाव के साथ ही होते हैं, 1998 में पहली बार बीजेपी और बीजेडी का चुनावी एलायंस हुआ औऱ अगले 11 साल दोनों ने साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े। लेकिन 2009 में विधानसभा की कुल 163 सीटों में से बीजेडी ने बीजेपी को सिर्फ 40 सीटें ऑफर कीं, जबकि बीजेपी 63 सीटें मांग रही थी, वहीं लोकसभा चुनाव के लिए BJD कुल 21 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 6 सीटें देना चाहती थीं, जबकि बीजेपी 9 पर लड़ना चाहती थी। देखना ये है कि क्या इस बार नवीन पटनायक लोकसभा में बीजेपी को ज्यादा सीटें देकर विधानसभा में बीजेडी के लिए ज्यादातर सीटों की डील कर पाते हैं या नहीं। वैसे 15 साल पहले गठबंधन टूटने पर उस वक्त बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने काफी कड़वा बयान दिया था, कहा था कि गठबंधन तोड़ना पटनायक को काफी भारी पड़ेगा। लेकिन मोदी के मिशन 400 के लिए और नवीन पटनायक के ओडिशा विधासभा में अजेय बने रहने के लिए अब दोनों का साथ आ जरूरी है, वैसे भी दोनों के पास प्रदेश के 50 फीसदी से ज्यादा वोट हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेडी को कुल 21 में से 12 सीटें मिली थीं और 43.3 फीसदी वोट जबकि बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं और 40 फीसदी वोट, वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी और उसे वोट मिले थे 14 फीसदी। सो बीजेपी और बीजेडी दोनों के हित में है साथ आकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ना।

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos