• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

China ने की Agni -5 मिसाईल की जासूसी ? Headline News

12 March, 2024

  • 2 Views 1 Likes

China ने कैसे की Agni -5 मिसाईल की जासूसी ? Headline News जब भारत ने 5 हजार किलोमीटर दूर जाकर दुश्मन का सर्वनाश करने के लिए बनी अग्नि – 5 मिसाइल की सफल परीक्षण किया तो चीन का एक जहाज उसकी जासूसी कर रहा था। चीन का जासूसी जहाज जियांग यांग होंग – 01 23 फरवरी को चीन से रवाना हुआ था और भारत की मिसाइल टेस्टिंग से ऐन एक दिन पहले बंगाल की खाड़ी में दाखिल हो गया। चीन का ये जहाज अग्नि-5 की टेस्टिंग के वक्त विशाखापट्टनम के समुद्री किनारे से सिर्फ 480 किलोमीटर दूर इंटरनैशनल सी में था। इतना ही नहीं उसी वक्त मालदीव के पास चीन का दूसरा जासूसी जहाज भी मौजूद था। चीन के जासूसी जहाजों में मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम औऱ हाई टेक हियरिंग इंस्ट्रुमेंट्स यानि छिपकर सुनने वाले उपकरण लगे होते हैं जो मालदीव या श्रीलंका के पोर्ट पर खड़े होकर भी सैकड़ों किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश, केरल औऱ तमिलनाडु के समुद्री किनारों की जानकारियां जुटा सकते हैं। चीन युआन वांग क्लास के शिप्स के जरिए सैटेलाइट, रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलों की लॉन्चिंग ट्रैक कर डेटा जुटाता है। पैंटागन के मुताबिक इस जासूसी जहाज को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की स्ट्रैटजिक सपोर्ट फोर्स SSF ही चलाती है। किसी भी देश को मिसाइल परीक्षण से पहले नोटिस टु एयर मिशन (NOTAM) जारी करना होता है, भारत ने 7 मार्च को ये अलर्ट जारी किया था। अग्नि-5 भारत की इकलौती ICBM यानि इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसमें कई वॉर हेड्स होते हैं – ये मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस है, यानी इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है। ये मिसाइल डेढ़ टन वजनी परमाणु हथियार भी ले जा सकती है और इसकी रेंज में पूरा चीन, पाकिस्तान और आधा यूरोप है। इसकी रफ्तार 29 हजार 401 किलोमीटर प्रति घंटा है, यानि मैक – 24। चीन को शक है कि भारत की अग्नि-5 की रेंज 8 हजार किलोमीटर तक है। शायद इसी शक को पक्का करने के लिए वो हर बार अग्नि-5 की टेस्टिंग को ट्रैक करने की कोशिश करता है। क्योंकि 2024 दिसंबर में भी अग्नि-5 मिसाइल की टेस्टिंग से पहले चीन ने अपने दूसरे रिसर्च वेसल युआन वांग-05 को हिंद महासागर में भेज दिया। 2022 में भी भारत ने NOTAM जारी किया था, जिसके बाद चीन ने युआन वांग-06 रिसर्च वेसल भेज दिया हालांकि, भारत ने चकमा देते हुए टेस्ट ही कैंसल कर दिया।

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos