• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

Dawood Ibrahim के रिश्तेदार की Uttar Pradesh के Shahjahanpur में हत्या |

24 February, 2024

  • 99 Views 8 Likes

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जलालाबाद आए डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वह यहां एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था. भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार जिसका नाम निहाल खान है उसकी गोली मारकर हत्या की गई है. उसकी उम्र महज 35 साल थी और यूपी में अपने भतीजे के शादी समाहोर को अटेंड करने आया था. 21 फरवरी को चेयरमैन शकील के बेटे रज्जाक की चौथी की विदाई की रस्म के दौरान मुंबई के बदलूपुरा निगारी स्ट्रीट भाईकुला बरिहान निवासी निहाल की चेयरमैन के छोटे भाई कामिल निवासी मोहल्ला यूसुफजई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निहाल की हत्या करने के लिए कामिल तीन दिन से कार में राइफल रखकर घूम रहा था। 21 फरवरी की रात मौका मिलते ही उसने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था।

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos