• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

China और Pakistan में hackers ने किये Ram Mandir की वेबसाइट पर सबसे ज्यादा हमले।

06 March, 2024

  • 81 Views 8 Likes

चीन और पाकिस्तान से राम मंदिर की वेबसाइट पर सबसे ज्यादा हमले, 21 और 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले पाकिस्तान और चीन के हैकर्स ने जमकर भारतीय वेबसाइट को निशाना बनाया, अंग्रेजी अखबार का दावा – भारतीय एजेंसी ने 1244 IP एड्रेस ब्लॉक किए, जिनमें से 999 अकेले चीन के थे, भारत के टेलीकॉम ऑपरेशन सेंटर (TSOC) को पहले से ही था अंदेशा – प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश की 264 वेबसाइट्स पर नजर रखी गई थी, राम मंदिर के अलावा प्रसार भारती, यूपी पुलिस, एयपोरट, यूपी टूरिज्म को हैक करने की कोशिश हुई, एजेंसी को 140 IP एड्रेस ऐसे मिले जो राम मंदिर और प्रसार भारती की वेबसाइट को टारगेट कर रहे थे अखबार की रिपोर्ट का दावा है कि चीन और पाकिस्तान के अलावा हॉन्गकॉन्ग और कंबोडिया के हैकर्स ने भी अटैक किए, कुछ हैकर्स तो भारत में भी थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई, पाकिस्तान तो अयोध्या में राम मंदिर के खिलाफ पहले से जगह उगल रहा था, 22 जनवरी को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान दिया था कि राम मंदिर बाबरी मस्जिद को तोड़ कर बनाया गया है और ये भारत के लोकतंत्र के माथे पर कलंक बनेगा, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भी राम मंदिर का मुद्दा उठाया था, वहीं OIC यानि ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) में भी पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनाए जाने पर नाराजगी जताई थी। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन OIC ने भी उसकी निंदा की थी और बाबरी मस्जिद को याद किया था

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos