• News Connect

    10400 Subscribers 217 Videos
  • Cross Video

IND vs ENG 4th Test Day 3: Joe Root का शतक, बुमराह-सिराज घायल, इंग्लैंड की पकड़ मजबूत !

26 July, 2025

  • 2452 Views 34 Likes

चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का पूरा खेल इंग्लैंड के नाम रहा। जो रूट ने इतिहास रचते हुए शानदार 150 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए — उन्होंने रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स ने भी कमाल की जुझारू पारी खेली। उन्होंने क्रैम्प्स से जूझते हुए मैदान छोड़ा लेकिन वापसी कर 77 रन बनाकर नाबाद रहे। ओली पोप ने 71 रन जोड़कर मिडिल ऑर्डर को मजबूत किया। इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 544/7 रन बना लिए, जिससे उन्हें 186 रनों की विशाल बढ़त मिल गई। भारतीय गेंदबाज़ों के लिए यह दिन बेहद मुश्किल भरा रहा। वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने कुछ विकेट लिए, लेकिन तब तक इंग्लैंड की पकड़ मजबूत हो चुकी थी। सबसे बड़ी चिंता बनी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना, जिसने भारत की गेंदबाज़ी को और भी कमजोर बना दिया। क्या भारत वापसी कर पाएगा? या इंग्लैंड इस टेस्ट के साथ सीरीज़ भी अपने नाम कर लेगा? 📌 पूरी विश्लेषण देखने के लिए वीडियो अंत तक ज़रूर देखें! 👍 वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करें! #INDvsENG #JoeRoot #BenStokes #CricketHindi #OldTrafford #TestMatch #Bumrah #CricketHighlights

  • Indian Politics: M Connect

    973 Subscribers 93 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    33700 Subscribers 137 Videos