• News Connect

    10400 Subscribers 0 Videos
  • Cross Video

ISRO ने हासिल किया एक और कीर्तिमान I isro chandryan 3 I

05 December, 2023

  • 4 Views 2 Likes

ISRO ने हासिल किया एक और कीर्तिमान, Chandrayaan-3 का Propulsion Module आ रहा है वापिस 23 अगस्त 2023 को ISRO ने इतिहास रचा जब प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा गया था। यह कामयाबी इसलिए भी बड़ी थी क्योंकि भारत ऐसा पहला देश बना जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई मिशन सफलतापूर्वक भेजा हो। इसके बाद जब सितंबर में विक्रम लैंडर ने हॉप टेस्ट किया तो उम्मीद जगी की हम केवल मिशन को भेज ही नहीं सकते बल्कि वापस भी ला सकते हैं। अब इसरो ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को धरती की कक्षा में स्थापित कर एक और कामयाबी हासिल की है। इसका सीधा मतलब है कि इसरो प्रोपल्शन मॉड्यूल को धरती पर वापस ला रहा है। इसके लिए इसरो ने रिटर्न मैनुवर किया था। प्रोपल्शन मॉड्यूल ने 10 नवंबर को चंद्रमा से वापस धरती की यात्रा शुरू की। पिछले 22 नवम्बर को यानी धरती के निकटतम बिंदु से होकर गुजरा। यह प्रयोग चंद्रमा से नमूने वापस लाने के मिशन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

  • Indian Politics: M Connect

    973 Subscribers 67 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    32700 Subscribers 1 Videos