• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

Mukhtar Ansari: आज मुख्तार अंसारी पर सजा का ऐलान, अवैध हथियार मामले में है दोषी। News Headline

13 March, 2024

  • 6 Views 1 Likes

कहते हैं पुराने गुनाह पीछा नहीं छोड़ते, यही हाल है माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का, मुख्तार को 35 साल पुराने गुनाह में सजा मिलने वाली है। 35 साल पहले मुख्तार ने दोनाली बंदूक का लाइसेंस हिल करने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा किया था। उत्तर प्रदेश की मऊ सीट के इस पूर्व विधायक को लोकल कोर्ट ने दोषी पाया है और उन्हें सजा देने के लिए 13 मार्च का दिन तय किया है। स्पेशल जज अवनीश गौतम की कोर्ट ने मुख्तार को दोषी करार दिया। मुख्तार अंसारी के खिलाफ ये तीसरा मुकदमा है जिसमे अदालत सजा सुनाने वाली है। इससे पहले अवधेश राय हत्याकांड और कोयला कारोबारी नंद किशोर रूंगटा के भाई महावीर प्रसाद रुंगटा को धमकाने के केस में कोर्ट सजा दे सकती है। मुख्तार अंसारी ने 10 जून 1987 को दोनाली बंदूक के लाइसेंस के लिए डीएम के दफ्तर में एप्लाई किया था, उस एप्लीकेशन के साथ खुद जिलाधिकारी और सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस की सिफारिशी चिट्ठी भी लगाई जिसपर उनके साइन दिखे, लेकिन ध्यान से देखने पर फर्जीवाड़ा सामने आ गया। सीबीआई ने 4 दिसंबर 1990 को मुख्तार अँसारी, उस वक्त के डिप्टी कलेक्टर समेत 5 को नामज़द किया। गिरफ्तारी के बाद 1997 में चार्जशीट दाखिल हुई। मुख्तार अभी जेल में कैद है और ताबड़तोड़ मामलों में उन्हें सजा सुनाई जा रही है। पिछले साल दिसंबर में ही 1997 में धमकी देने के एक केस में मुख्तार को साढ़े पांच साल की कैद सुनाई गई थी। उस फैसले के बाद सिर पकड़ कर बैठे मुख्तार ने जज से गुहार लगाई थी, कहा था मी लॉर्ड इतना रहम कर दीजिए कि मेरी सजाएं एक साथ चलने दीजिए। वैसे भी जेल में कैद मुख्तार मुकदमों के जाल में जकड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले मुख्तार की बहू निखत बानो अपने बेटे संग मिलने आई थी, तब मुख्तार ने कहा था वो बदनसीब दादा है, खुशियों के बजाय टेंशन दे रहे हैं।

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos