• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

Ranveer Singh अब किसको लगा रहे हैं मक्खन? | Bollywood Headlines | #bollywoodnews @filmyjaatgirl

05 February, 2024

  • 11 Views 2 Likes

Ranveer Singh अब किसको लगा रहे हैं मक्खन? | Bollywood Headlines | #bollywoodnews @filmyjaatgirl #bollywoodupdates #bollywoodmovies #sanjayleelabhansali #black #amitabhbachchan #ranimukherjee #netflix 1. संजय लीला भंसाली अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों की कहानी सबसे हटकर होती है. उनकी ऐसी ही एक फिल्म थी ब्लैक. अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं. इस बीच अब ये फिल्म डिजिटली रिलीज हो गई है. 19 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ब्लैक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इससे पहले ये फिल्म किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं थी. लेकिन अब दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. #grammys #grammy #shankarmahadevan #grammyawards #zakirhussain 2. म्यूजिक इंडस्ट्री के ऑस्कर माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स के 66वें एडिशन को 4 फरवरी को आयोजित किया गया था. भारत ने भी 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में दो बड़ी जीत हासिल की है. बता दें कि भारतीय सिंगर शंकर महादेवन और फेमस तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं उनके बैंड शक्ति के एल्बम दिस मोमेंट को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड मिला है. #akshaykumar #shambhu 3. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा समय हो गया है। अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर फैंस का जमकर मनोरंजन किया है। अक्षय कुमार ने एक्शन, हॉरर से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक अपना टैलेंट दिखाया है और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ होती है। अब एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपना म्यूजिक वीडियो 'शंभू' 5 फरवरी को रिलीज किया है, जिसमें वह महादेव के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है। #teribaatonmeinaisauljhajiya #shahidkapoor #kritisanon 4. बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के प्रमोशन में बिजी नजर आ रहे हैं। इसी बीच शाहिद कपूर को लेकर एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके हाथ एक फिल्म लग गई है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शाहिद कपूर डायरेक्टर अमित राय की फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महराज पर बन रही है।andnbsp;

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos