• News Connect

    10000 Subscribers 0 Videos
  • Cross Video

West Bengal की CM Mamata Banerjee Injury News: गंभीर रूप से चोटिल हुईं CM Mamata। News Headline

15 March, 2024

  • 2 Views 0 Likes

#mamatabanerjee #rss #sbi #caa ममता बनर्जी धक्के से गिरीं, सिर पर टांके तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी के सिर में चोट लगी, माथे पर लगाए गए 4 टांके, डॉक्टर ने कहा किसी ने धक्का दिया, कोलकाता पुलिस हरकत में आई, ममता के घर के सीसीटीवी की जांच करेगी, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल में भर्ती करवाया, सीटी स्कैन किया गया, पार्टी के मीडिया को ऑर्डिनेटर ने कहा था – घर में फिसल कर शोपीस से सिर टकरा गया था मुख्यमंत्री का, पीएम मोदी ने कहा – दीदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना इलेक्टोरल बॉन्ड्स से BJP को 6000 करोड़ मिले इलेक्टोरल बॉन्ड्स से बीजेपी को सबसे ज्यादा 6000 करोड़ रुपए मिले, लेकिन किसने किसको दिया ये जानकारी SBI ने नहीं दी, चुनाव आयोग ने 763 पन्नों की दो लिस्ट अपनी साइट पर अपलोड की, सुप्रीम कोर्ट SBI पर फिर भड़का, पूछा – संवैधानिक पीठ ने कहा था चुनावी बॉन्ड की पूरी डीटेल, खरीदने की तारीख, खरीदार का नाम, कैटेगरी भी बताई जाए, लेकिन आपने यूनीक अल्फा न्यूमेरिक नंबर्स का खुलासा भी नहीं किया, SBI से 18 मार्च तक मांगा जवाब कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा पर POCSO का केस कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा पर नाबालिक के यौन शोषण के आरोप में POCSO का केस दर्ज किया गया, FIR में 17 साल की नाबालिक लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया, ये मामला 2 फरवरी को बैंगलुरू का, पीड़ित यौन उत्पीड़न के केस में येदियुरप्पा से मदद मांगने बैंगलुरू के उनके घर पर गई थी, येदियुरप्पा पर पीड़िता को कमरे में खींचने का आरोप, पीड़िता ने भाग कर अपनी मां को बताया, येदियुरप्पा ने कहा – सारे आरोप झूठे, नहीं जानता राजनीति इरादे से आरोप लगे हैं या नहीं RSS की बैठक में संदेशखाली और मंदिर आंदोलन के मुद्दे 6 साल बाद नागपुर में RSS की भारतीय प्रतिनिधि सभा में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली का महिला उत्पीड़न सबसे बड़ा मुद्दा, अयोध्या में राम मंदिर के बाद दूसरे मंदिरों की मुक्ति आंदोलन की प्लानिंग, पश्चिम बंगाल में महिलाओँ तक सीधे पहुंचने के लिए महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति एक्टिव की जाएगी, महिलाओँ की अलग शाखाएं लगाने का भी प्रस्ताव, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के राजनीति कार्यक्रम बनने पर भी संघ का एक धड़ा नाखुश, सरकारी कब्जे से मंदिरों को छुड़ाने के लिए मंदिर मुक्ति आंदोलन भी चलेगा CAA के विरोध में पाकिस्तान, अमेरिका ने भी चिंता जताई पाकिस्तान ने भारत में विदेशी गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने वाले कानून CAA का विरोध किया, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलोच ने कहा – CAA कानून का लागू होना हिंदू फासीवादी देश का भेदभावपूर्ण वाला कदम, ये कानून आस्था के आधार पर भेदभाव पैदा करेगा, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा – CAA से चिंतित, इसे लागू कैसे किया जाएगा इसकी करीब से निगरानी करेंगे, धार्मिक आजादी का आदर करना और बराबरी दिखाना लोकतांत्रिक सिद्धांत Wallet में डिपॉजिट बंद, PayTM FASTag भी बंद 16 मार्च से पेटीएम वॉलेट में डिपॉजिट बंद, बैलेंस नहीं होने पर FASTag भी काम नहीं करेगा, आरबीआई के दिशानिर्देश के मुताबिक 16 मार्च से पेटीएम वॉलेट में पैसे जमा नहीं हेंगे, अगर पेटीएम का फास्टैग है तो उसे भी बदलना होगा, ऐसा न करने पर आपको दोगुना टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा, फास्टैग से पेमेंट न होने पर दोगुना टोल भरने का नियम है, हालांकि, 15 मार्च से पहले जो पैसा आपके पेटीएम वॉलेट में पड़ा है उसे आप बाद में भी खर्च कर सकेंगे, पेटीएम फास्टैग वाले अपने फास्टैग को डीएक्टिवेट कर लें, फास्टैग का पैसा आपके पेटीएम वॉलेट में 7 दिनों में आ जाएगा

  • Indian Politics: M Connect

    979 Subscribers 314 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    27800 Subscribers 152 Videos