• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

Delhi CM Arvind Kejriwal को LG VK Saxena ने झुग्गी बस्तियों के बुरे हाल पर क्या नसीहत दी? AAP।

07 March, 2024

  • 10 Views 2 Likes

दिल्ली में केजरीवाल सरकार और एलजी वी के सक्सेना के बीच तूतूमैंमैं बढ़ी, झुग्गी बस्तियों के बुरे हाल पर लगातार दूसरे दिन सक्सेना ने केजरीवाल सरकार को कोसा तो सरकार ने भी कह दिया – गंदी राजनीति न करें महामहिम। एलजी सक्सेना ने पहले दिल्ली के संगम विहार और फिर शाहदरा की कलंदर कॉलोनी में झुग्गी बस्ती का दौरा करने के बाद X पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नसीहत दी- लिखा – मैंने जबसे एलजी की गद्दी संभाली है, उसी पहले दिन से लेकर अब तक, 650 दिनों में मैंने दिल्ली में 1600 किलोमीटर से भी ज्यादा सफर पैदल तय किया है, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पैदल घूमा हूं और आपको हमेशा वहां की दिक्कतें बताता रहा हूं। यहां के लोकल लोग बता रहे हैं कि 4 हजार घरों में 35-40 हजार लोग बहुत बुरी हालत में रहते हैं, उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिलें, वहां साफ-सफाई रहे, ये तो दिल्ली सरकार और MCD का ही काम है, उम्मीद है आप पॉजिटिविटी दिखाएंगे। अब ये सुन कर जाहिर है आम आदमी पार्टी का चेहरा तमतमा गया, गुस्से से लाल हो गया। लेकिन पहले बात एलजी सक्सेना के दिल्ली में 1600 किलोमीटर पैदल चलने के दावे की, वो भी 650 दिनों में। यानि एलजी साहब रोजाना करीब ढाई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं, इसमें एक भी दिन छुट्टी नहीं है, 650 दिन रोज़। वैसे दिल्ली है कितनी लंबी चौड़ी जो एलजी साहब पूरी की पूरी नाप चुके हैं। दिल्ली का मैप बताता है कि ये शहर जो एक राज्य है – 1483 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है। करीब 783 वर्ग किलोमीटर तो दिल्ली ग्रामीण या देहात का इलाका है, जबकि 700 वर्ग किलोमीटर में दिल्ली का शहरी इलाका बसा हुआ है। यानि एलजी सक्सेना पूरी दिल्ली ही नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा पैदल चल चुके हैं शहरी इलाके में कई जगह झुग्गी बस्तियां और गंदी नाले भी हैं जहां एलजी सक्सेना पहुंचे थे। सोनिया विहार हो या कलंदर कॉलोनी – दोनों ही दिल्ली के मास्टर प्लान में कहीं नहीं मिलेंगी, क्योंकि दोनों ही अनधिकृत कॉलोनियों की कैटेगरी में आती हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी भी ट्विस्ट देने में माहिर है, उसने एलजी सक्सेना के बयान को बीजेपी नेता का बयान बता दिया। कहा एलजी ने मुद्दे दिखाए और गुड फेथ में सीएम ने चीफ सेक्रेटरी को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया कि हालात ठीक कर लें। साथ ही सीएम ने एलजी से ऐसे नाकारा अफसरों पर एक्शन लेने के लिए कहा भी, क्योंकि एक्शन लेने का अधिकार तो खुद एलजी के पास है। वो चुप क्यों बैठे हैं। साफ है एलजी खुद ही ऐसे अफसरों को काम न करने के लिए कह रहे हैं ताकि वो खुद बाद में ऐसे इलाकों का दौरा करने के बाद ये ड्रामा कर सकें और केजरीवाल को बदनाम कर सकें। जाहिर है – ये झगड़ा औऱ बयानबाजी दोनों के लिए ही सेहतमंद नहीं है, लेकिन एलजी साहब तो रोज ढाई किलोमीटर पैदल चलते हैं, ये उनकी सेहत के लिए जरूर ठीक है।

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos