• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

Kashmir में PM Modi के साथ सेल्फ़ी लेने वाले Nazeem कौन है ? Jammu & Kashmir। Pulwama।

07 March, 2024

  • 6 Views 2 Likes

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर के दौरे पर गए, कश्मीर में उन्होंने पुलवामा के नाज़िम के साथ एक सेल्फी खिंचवाई औऱ नाज़िम को अपना दोस्त बताया। लिखा – मेरे दोस्त नाज़िम के साथ एक यादगार सेल्फी। मैं नाज़िम के अच्छे काम से बहुत प्रभावित हूं। एक पब्लिक मीटिंग में नाज़िम ने सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट की, मैं नाज़िम से मिलकर बहुत खुश हूं। उसके अच्छे भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। लेकिन ये नाज़िम है कौन, क्या करता है और उसने पीएम मोदी को इतना प्रभावित कैसे कर दिया कि उन्होंने न सिर्फ सेल्फी खिंचवाई बल्कि अपने X पर पोस्ट भी की और नाज़िम को अपना दोस्त भी कहा। पुलवामा के नाज़िम ने पीएम मोदी को अपनी कहानी विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में सुनाई। 2018 में वो दसवीं क्लास में था, जब उसके दिमाग में शहद का बिजनेस करने का आइडिया आया। घर की छत पर उसने दो बक्सों में मधुमक्खियां पालीं। नाज़िम ने ऑनलाइन जानकारी जुटाई और 2019 में सरकार से मधुमक्खियों के 25 बॉक्स खरीदने के लिए 50फीसदी सब्सिडी हासिल की। नाज़िम ने पीएम मोदी को बताया कि उसने गांवों में उस शहद को बेचकर 60 हज़ार रुपए कमाए फिर 25 से बढ़कर उसके पास मधुमक्खियों के 200 बॉक्स हो गए, तब उसने प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम की मदद से 5 लाख रुपए की मदद ली और अपनी वेबसाइट शुरू कर दी। उसका शहर का ब्रांड चल निकला और नाज़िम ने 2023 में 5 हजार किलो शहद बेचा। अब 100 लोगों को उसने नौकरी द है। ये सुनते ही पीएम मोदी के मुंह से निकला नाज़िम जी, आप तो मीठी क्रांति कर रहे हैं। उन्होंने नाज़िम से पूछा क्या बनना चाहते थे बचपन में, नाजिम ने बताया कि मां बा चाहते थे डॉक्टर बनूं या इंजीनियर लेकिन मुझे कुछ अलग करना था। इसपर पीएम मोदी बोले, आपके घरवालों को पता था कि आप अच्छा करेंगे, आपने कश्मीर को मीठी क्रांति की राह दिखाई है। आप नहीं जानते लेकिन मधुमक्खियां तो किसानों की दोस्त होती हैं, सो आप किसानों की मदद भी कर रहे हैं, नाज़िम जी, आपको बहुत बहुत बधाई।

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos