• News Connect

    10400 Subscribers 0 Videos
  • Cross Video

दिल्ली में 'INDIA' की सीट शेयरिंग Final | AAP ने Congress को दीं इतनी सीटें? #election2024 #aapdelhi

24 February, 2024

  • 14 Views 6 Likes

लोकसभा चुनाव से पहले आखिरकार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। शनिवार दोनों दलों की ओर से इसकी घोषण की गई। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा में ये दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में AAP सात लोकसभा सीटों में से चार - पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी और वहीं कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर लड़ेगी वहीं आम आदमी पार्टी गुजरात की दो लोकसभा सीट - भरूच और भावनगर पर लड़ेगी। हरियाणा में एक सीट कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस लड़ेगी। साथ ही गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। 2014 और 2019 में हुए पिछले दो लोकसभा चुनावों में बीजेपी 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ दिल्ली की सभी सीटों पर कब्जा जमाया था।

  • Indian Politics: M Connect

    973 Subscribers 67 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    32700 Subscribers 1 Videos