• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

फाइटर पर केस, ऋतिक-दीपिका हाज़िर हों I bollywoodnews I filmyjaatgirl I deepikapadukone I dabang4

07 February, 2024

  • 9 Views 1 Likes

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' रिलीज के 13 दिनों बाद अब विवाद में फंसती नजर आ रही है। फिल्‍म एयर फोर्स फाइटर पायलट्स के ऊपर है और असम में तैनात विंग कमांडर सौम्‍यदीप दास ने फिल्म निर्माताओँ को लीगल नोटिस भेज दिया है। वायुसेना अध‍िकारी ने फिल्‍म के उस सीन पर आपत्त‍ि जताई है, जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एयर फोर्स की वर्दी में एक-दूसरे को किस करते हैं। विंग कमांडर ने फिल्‍म के डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद के साथ ही ऋतिक और दीपिका को भी मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। #bollywoodheadlines #bollywoodnews #filmyjaatgirl #bollywoodupdates #bollywoodmovies #hritikroshan #deepikapadukone #ranveerkapoor #salmankhan #ramayan स्लग – भंसाली की LOVE AND WAR में ANIMAL बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाले हैं। फिल्म का नाम 'लव एंड वॉर' है। इसमें उनकी वाइफ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी लीड रोल में होंगे। ये एक एक्शन लव स्टोरी होगी, फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आएगी। अब ये अपडेट सामने आया है कि इस मूवी में रणबीर का किरदार कैसा होगा। आपको बता दें कि 'एनिमल' के बाद अब वो ग्रे शेड रोल में नजर आने वाले हैं। यानी ना ही निगेटिव और ना ही हीरो! स्लग – दबंग – 4 के लिए सलमान चले South सलमान खान की दबंग फ्रेंचाइजी के बारे में तो आप जानते ही होंगे और अब एक रिपोर्ट निकलकर आई है कि Dabangg 4 के Director Atlee होने वाले हैं। सलमान खान ने दबंग 4 केलिए एटली कुमार को अप्रोच किया है दोनों की मीटिंग भी हुई है। ये फिल्म दबंग 4 नहीं होगी बल्कि Dabangg Spin-off सीरीज होगी जिसमें हमें सलमान खान और अरबाज खान वापस एक साथ देखने को मिलने वाले हैं। सलमान की पिछली फिल्में इतना अच्छा बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई हैं और इसीलिए सलमान ने भी शाहरुख की तरह साउथ के डायरेक्टर को लेने की कोशिश की है। स्लग - दो पार्ट में बनेगी रामायण, राम रणबीर, सीता जान्हवी डायरेक्टर ओम राउत की 'आदिपुरुष' के बाद अब नितेश तिवारी भी राम कहानी कहने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी शूटिंग शुरू नहीं होगी। मगर उसके पहले इसकी कास्टिंग को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां रणबीर कपूर भगवान राम का रोल करेंगे। वहीं, विजय सेतुपति विभीषण, सनी देओल हनुमान और लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाएंगी। वहीं, माता सीता के रोल के लिए पहले आलिया और उसके बाद साईं पल्लवी का नाम सामने आया था। इन सबके बीच अब एक अफवाह ये भी उड़ी है कि एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने साईं पल्लवी को रिप्लेस कर दिया है। वे ही अब सीता बनेगी। स्लग – 11 साल बाद ईशा का रिश्ता खत्म बॉलीवुड के दिग्गज कपल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल इन दिनों चर्चा में हैं। बीते कई दिनों से ये अफवाह उड़ रही थी कि वो पति भरत तख्तानी से अलग हो चुकी हैं। कल इस पर मुहर लग गई। दोनों ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया कि शादी के 11 साल बाद वो आपसी सहमति से सेपरेट हो रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि दूसरी बेटी होने के बाद ईशा और भरत के रिश्ते में दूरी आ गई थी। ये बात खुद ईशा ने अपनी किताब में लिखी है।andnbsp;

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos