• News Connect

    10400 Subscribers 0 Videos
  • Cross Video

महिला दिवस पर PM Modi का तोहफा । LPG Cylinder हुआ 100 रुपये सस्ता। Women's Day।

08 March, 2024

  • 18 Views 4 Likes

#lpgcylinder #cylinderprice #womensday LPG Cylinder हुआ Sasta: Mahila Diwas के मौके पर PM Modi ने दिया तोहफा, LPG सिलेंडर अब 100 रुपये सस्ता #lpgcylinder #cylinderprice #womensday #pmodi केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए घटाकर राहत दी, अब दिल्ली में 803 रुपए का सिलेंडर मिलेगा, इससे पहले रक्षा बंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाए गए थे। रक्षा बंधन और महिला दिवस – दोनों के केंद्र में महिलाएं हैं, दोनों दिनों के बीच गैस सिलेंडर के दाम 300 रुपए तक कम हो चुके हैं। क्या ये कदम 2024 के चुनाव में महिला वोटरों को लुभाएगा? दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में तब 1103 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलता था, रक्षा बंधन में 903 रुपए हुआ और अब 803 रुपए। वहीं भोपाल में अब 808.50 रुपए, जयपुर में 806.50 रुपए और पटना में 901 रुपए। मुंबई में अब सिलेंडर 802.50 रुपए में मिलेगा, कोलकाता में 829 रुपए में चेन्नई में 818.50 रुपए में वहीं रायपुर में सिलेंडर की कीमत हो गई है 874 रुपए। यानि बड़े शहरों में सबसे सस्ता गैस सिलेंडर अब दिल्ली और मुंबई में मिलेगा। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपए की छूट को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या भी 10 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। यानि हर महीने अगर एक सिलेंडर में आप काम चला लें तो पूरे साल आपको 500 से 520 रुपए के बीच में उज्ज्जवला वाला सिलेंडर मिलता रहेगा।

  • Indian Politics: M Connect

    973 Subscribers 67 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    32700 Subscribers 1 Videos