• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

सबसे ताकतवर मंगोल राजकुमारी | The real history of mongol khutlun @History_connect #history

06 February, 2024

  • 19 Views 1 Likes

The real history of Mongol Khutlun #history #historyfacts #mongol स्वयंवरों में राजकुमारों ने राजकुमारी से शादी के लिए जाने कितने खतरे मोल उठाए हैं, लेकिन एक राजकुमारी ने कुछ ऐसी शर्त रखी कि उससे हजारों राजकुमार चित्त हो गए, ये राजकुमारी खुतलून थीं, मँगोल राजकुमारी खुतुलुन को कुश्ती का शौक था, वो मर्दों के साथ दंगल खेलती थीं, ऐसे में जब उनकी शादी की बात आई तो उन्होंने अपने स्वयंवर की शर्त रखी कि जो भी राजकुमार उन्हें कुश्ती में हरा देगा राजकुमारी खुतुलून उससे शादी कर लेंगी, उनकी इस शर्त को उनके पिता कैडू मान गए और फिर स्वयंवर शुरू हुआ। इसके साथ एक शर्त भी रखी गई कि उनकी बेटी से जो भी शादी करेगा उसे 100 घोड़े लाने होंगे, लेकिन अगर वो हार जाता है तो घोड़े खुतुलुन के हो जाएंगे, उनके इस चैलेंज को कई लोगों ने एक्सेप्ट किया और दूर दूर से कई रईस लोग उनसे कुश्ती लड़ने आने लगे, लेकिन कोई भी ऐसा नहीं मिला जिसने खुतुलून को मात दी हो, एक तो वो हारते ऊपर से सौ घोड़े अलग से हारते, कैडू को बहुत गर्व था अपनी बेटी पर क्योंकि सिर्फ इस स्वयंवर के दम पर उन्होंने दस हजार से भी ज्यादा घोड़ों को जीता था, कहा जाता है कि इसमें से कुछ घोड़े तो इतने शानदार थे कि शायद ही किसी ने वैसे घोड़े जीते थे। वैसे आपको बता दूँ कि इस घटना का जिक्र मार्को पोलो ने भी अपनी किताब में किया है, अब खुतुलुन के कभी शादी करने का कोई लिखित दस्तावेज तो नहीं है। लेकिन उनकी कहानी को आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है,andnbsp;

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos