• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

Don Dawood Ibrahim को किसने दिया #Pakistan की जेल में ज़हर? | Breaking News | News Connect

18 December, 2023

  • 19 Views 3 Likes

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि कराची में एक अज्ञात शख्स ने दाऊद को जहर दे दिया है. उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई है और इसके अस्पताल में भर्ती किया गया है. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर यह खबर चल रही है. यहां तक कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह ट्रेंड कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट में भी इस बात का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर तो दाऊद इब्राहिम की मौत होने तक का भी दावा किया गया. हालांकि छोटा शकील का जवाब आने के बाद सभी दावे खारिज हो गए हैं. 65 वर्षीय भगोड़ा दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचते हुए कई सालों से कराची में रह रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के सबसे मोस्टवांटेड अपराधियों में से एक दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए. दाऊद के अस्पताल में भर्ती होने से जुड़ी परिस्थितियां रहस्यों से गहराई हुई हैं, क्योंकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने का कारण जहर हो सकता है.

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos