• News Connect

    10500 Subscribers 1864 Videos
  • Cross Video

चर्चा बनारसी : कहीं मैने घरों में झगड़ा तो नहीं लगा दिया, जब ये बोले PM Modi #gircow #varanasinews

24 February, 2024

  • 8 Views 1 Likes

PM Modi ने Varanasi में महिला डेयरी उद्यमियों से की मुलाकात, पूछा उनका हाल-चाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पब्लिक कनेक्ट में माहिर माने जाते हैं। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उन्होंने डेयरी के कारोबार से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया, संवाद के केंद्र में गीर गाय थी, वो गीर गाय जो गुजरात में मिलती है लेकिन गुजरात से कई राज्यों को दी गई है, क्योंकि वो ज्यादा दूध देती है और उसके दूध की पौष्टिकता काफी अच्छी मानी जाती है। अब इस संवाद में मोदी और महिलाओँ के बीच दिलचस्प बातें हुईं, कुछ महिलाओँ ने कहा कि गीर गाय उनके घर में आने के बाद से घर की किस्मत चमक गई है, कुछ ने कहा कि उनकी आय पहले के मुकाबले बढ़ गई है, घर की दिक्कतें भी दूर है गई हैं, कुछ महिलाओँ ने तो यहां तक कहा कि गौ माता के आने के बाद से उनके फंसे काम भी हो गए हैं। इसपर पीएम मोदी ने भी चुटकी ली, कहा कि गीर गाय के दूध से होने वाली आय महिलाओँ के पास ही रहनी चाहिए, पुरुषों के हाथ में बिल्कुल नहीं जानी चाहिए। साथ ही वो ये भी बोले कि कहीं ऐसा न हो कि लोग बोलें कि मोदी ने घरों में झगड़े लगा दिए। मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुराते नजर आए। औऱ तो और मोदी ने इसी कार्यक्रम में 2024 के चुनाव का समर्थन भी मांग लिया, महिलाओँ से आशीर्वाद ले लिया।

  • Indian Politics: M Connect

    974 Subscribers 327 Videos
  • Filmy Jaat Girl

    34800 Subscribers 1466 Videos